लखनऊ में बस पलटने से एक की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में किसान पथ पर शुक्रवार रात एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और १२ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने एक बयान में कहा कि बस बहराइच से नयी दिल्ली जा रही थी और किसान पथ के करीब चालक ने नियंत्रण खो दिया और रात करीब नौ बजे बस डिवाइडर से टकरा गई।बयान के अनुसार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गोसाईगंज ले जाया गया जहां बहराइच निवासी शाहिदा (६५) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे में रमा (४०),शांति (३०) और देवीदीन (४०) को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आठ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।पुलिस के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों अग्निशमन सेवा और स्थानीय निवासियों ने घायल यात्रियों को बस से निकालने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *