मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर पूरे किए 100 विकेट

स्पोर्टस, जनमुख न्यूज। तेज गेंदबाज मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में उसके न्यूनतम स्कोर ४६ रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क ने भी चार विकेट झटके। हेनरी ने १३.२ ओवर में १५ रन देकर पांच विकेट लिए। पांच विकेट हॉल लेने के साथ हैनरी न्यूजीलैंड के सयुंक्त रूप से दूसरे सबसे तेज १०० विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज १०० विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हैडली के नाम है। उन्होंने २५ मैचों में ये कारनामा किया था। नील वैगनर और मैट हेनरी ने २६-२६ मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। ब्रूस टेलर ने २७वें मैच में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में १०० विकेट पूरे किए थे। मैट हेनरी ने सरफराज, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अश्विन और कुलदीप यादव को आउट किया।चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ३१.२ ओवर में सिर्फ ४६ रन ही बना सकी। इसी के साथ घरेलू पिच पर सबसे कम स्कोर बनाने का ३७ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। इससे पहले भारतीय टीम १९८७ में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में ७५ पर ऑलआउट हुई थी।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *