आतिशी को रोड बंगले का कब्जा मिलना बाकी: मुख्यमंत्री कार्यालय

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को ६,फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगले के आवंटन के बारे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एक पत्र मिला है, लेकिन अब तक उन्हें इस पर कब्जा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान मेंकहा गया है कि आतिशी अब भी एबी-१७मथुरा रोड आवास में रह रही हैं जो उन्हें बतौर दिल्ली सरकार की मंत्री पिछले साल आवंटित किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है मुख्यमंत्री आतिशी को बुधवार देर रात ६, फ्लैगस्टाफ रोड के लिए आवंटन पत्र मिला। लेकिन उन्हें अभी तक घर पर कब्जा नहीं मिला है।पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खाली करने के बाद इस बंगले को सौंपने की प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा यह बंगला ११ अक्टूबर कोआतिशी को औपचारिक रूप से आवंटित किया गया।नौ वर्षों तक इस बंगले में रहे आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ ही इसे इस महीने की शुरुआत में खाली कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बंगले का आवंटन स्वीकार कर लिया है।आतिशी सात अक्टूबर को बंगले में रहने चली गई लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें बंगले को खाली करने के लिए कहा गया क्योंकि इसमें मौजूद वस्तुओं की सूची तैयार करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *