दीपावली की सुबह दिल्ली की हवा ‘खराब’ रही

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली की सुबह वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही। यहां सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ३३० रहा तथा शाम में त्योहार मनाये जाने पर उसके और बिगड़ने की आशंका है।दिल्लीवासी बृहस्पतिवार सुबह जब जगे तब घनी धुंध छायी थी। आनंद विहार में हवा बहुत प्रदूषित थी और सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में था। राजधानी के ३८ निगरानी केंद्रों से यह पता चलता है कि शहर में वायु सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था।बुधवार को २४ घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ३०७ था। मौसम विभाग द्वारा तय पैमाने के मुताबिक शून्य से ५० के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, ५१ से १०० को ‘संतोषजनक’, १०१ से २०० को ‘मध्यम’, २०१ से ३०० को ‘खराब’, ३०१ से ४०० को ‘बहुत खराब’ तथा ४०१ से ५०० को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *