महाराष्ट्र : ठाणे में 3.7 करोड़ नकद जब्त

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ठाणे जिले में अधिकारियों ने एक बिल्डर के बंगले और एक वाहन से ३.७ करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात नवी मुंबई के नेरुल इलाके में स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से ढाई करोड़ रुपये नकद जब्त किए। उन्होंने कहा कि धन का स्रोत क्या है और यह किसका है ।इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।चुनाव अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान के दौरान उड़न दस्ते और पुलिस ने सोमवार को बापगांव के समीप भिवंडी से कल्याण की ओर जा रहे नकदी ले जाने वाले एक वाहन को रोका और उसमें से १.२ करोड़ रुपये जब्त किए। महाराष्ट्र में २० नवंबर को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होंगे और २३ नवंबर को मतगणना की जानी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *