स्कूल में कक्षा तीन की बच्ची को सांस लेने में हुई दिक्कत और देखते-देखते हो गयी मौत…

अहमदाबाद, जनमुख न्यूज। महानगर के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की एक ८ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई, जिससे स्कूल के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि यह घटना स्कूल की लॉबी में हुई, जहां बच्ची सुबह स्कूल पहुंची और कुछ ही समय बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और अचानक कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्परता से सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को कॉल करके उसे नजदीकी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अहमदाबाद के जेबर स्कूल की है।
स्कूल की प्रिंसिपल, शर्मिष्ठा सिंहा ने बताया कि बच्ची को स्कूल आते वक्त कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। वह सामान्य तरीके से अपनी क्लास की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक उसे सांस लेने में समस्या महसूस हुई। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और कुछ समय बाद वह कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को अस्पताल भेजने का आदेश दिया।
बच्ची अहमदाबाद में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। जैसे ही बच्ची की हालत बिगड़ी, उसके माता-पिता मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। शुरुआती जांच के अनुसार, उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने का फैसला लिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। स्कूल और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख है, और सभी बच्ची के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *