बृहस्पति देव की सजी भव्य झांकी, भक्त हुए निहाल

वाराणसी,जनमुख न्यूज़। श्रावण मास में आज गुरुवार को श्री देव गुरु बृहस्पति भगवान का प्रथम श्रृंगार जिसमें बाबा की दिव्य झांकी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात देवगुरू बृहस्पति भगवान का पंचामृत स्नान 11 ब्राहमण वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार सुबह से ही लग गई थी।
पूरे मन्दिर प्रांगण को माला फूल एवं लाईट व झालरों से सजाया गया। मुख्य द्वार को अशोक की पत्ती, कामिनी पत्ती एवं तीरंगे कपड़े एवं विद्युत झालर से पूरे प्रांगण को सजाया गया। प्रातःकाल 4 बजे से मंगला आरती सन्तोष गिरी, अभिषेक गिरी और अभय गिरी द्वारा किया गया। रात्रि शयन रात्रि 1 बजे अजय गिरी द्वारा सम्पन्न कराया गया। अभिषेक गिरी और अभय गिरी द्वारा भोर आरती रूद्राभिषेक के साथ सम्पन्न किया गया जिसमें गिरी परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण किया गया।

