पंजाब के होशियारपुर में गोली मारकर एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पंजाब के होशियारपुर जिले में रविवार की शाम यहां एक गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि तलवंडी अराईयां निवासी कश्मीरी लाल अपने बेटे अमरजीत सिंह के साथ अपनी पुत्रवधू से मिलने के लिए चकोवाल ब्राह्मणा गांव के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। यहां उनकी पुत्रवधू ने एक बच्चे को जन्म दिया था।उन्होंने बताया कि जब वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक (अनुसंधान) सरबजीत सिंह बहिया ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला मृतक और संदिग्धों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण हुआ। बहिया ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *