त्याग की अनोखी मिसाल: पति ने पत्नी की कराई उसके प्रेमी से शादी, बच्चा लेकर खुद लौटा घर

मिर्जापुर, जनमुख न्यूज़। शुक्रवार को जनपद एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक पति ने गुस्सा या बदले की राह चुनने के बजाय त्याग का रास्ता अपनाते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह पूरा घटनाक्रम परिजनों, अधिवक्ताओं और कचहरी की मौजूदगी में हुआ। शादी के बाद पति अपने बच्चे को लेकर मिर्जापुर स्थित अपने घर चला गया, जबकि पत्नी अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने निकल गई।
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी युवक की शादी वर्ष 2022 में जौनपुर के जलालपुर की युवती से हुई थी। वर्ष 2023 में दोनों के एक बच्चा भी हुआ। बाद में पति-पत्नी रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र चले गए। इसी दौरान पत्नी अपने प्रेमी के साथ मुंबई से फरार होकर गांव आ गई। इस घटना से आहत पति ने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पत्नी और प्रेमी के गांव लौटने की सूचना मिलने पर पति भी घर पहुंचा। हालात को समझते हुए उसने टकराव या हिंसा का रास्ता न अपनाकर एक असाधारण फैसला लिया। वह पत्नी और उसके प्रेमी को मंदिर ले गया, जहां पूरे विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को कचहरी में कानूनी लिखा-पढ़ी कराई गई और पति ने पत्नी को हंसी-खुशी उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।
इस दौरान पति खुद आगे बढ़कर पत्नी और उसके प्रेमी को आशीर्वाद देता नजर आया। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसने अपने बच्चे को अपने साथ रखने का फैसला किया और उसे लेकर मिर्जापुर लौट गया। मीडिया से बातचीत में पति ने कहा कि प्रेम संबंधों के चलते आजकल कई घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में उसने अपने परिवार और बच्चे के भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया।
वहीं पत्नी ने मीडिया के सामने कहा कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी और वह अपने पति से खुश नहीं थी। उसने बताया कि वह अपने स्कूल के दिनों के प्रेमी से बेहद प्यार करती है। प्रेमी राजू बैरागी ने बताया कि दोनों साथ में पढ़ते थे। उसकी पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेला रह गया था। बाद में युवती से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम हो गया। अब दोनों शादी कर साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *