दिल्ली में एक महिला गोली लगने से घायल

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला को उसके घर में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली मार दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब जीटीबी अस्पताल से सीलमपुर पुलिस थाने को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी के अनुसार, सादिया (२१) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। अधिकारी ने कहा, बुधवार रात को सादिया ने अपने चारों भाइयों.. मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को वेलकम इलाके में अपने घर बुलाया था। उसके भाइयों का उसके ससुराल वालों से झगड़ा हुआ और इस दौरान मुंताहिर ने गोली चला दी, जोजीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा को जा लगी।पुलिस ने बताया कि सादमा के पेट में गोली लगी है और उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *