INDIA गठबंधन से बाहर हुई ‘आप’, कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल

नई दिल्ली जनमुख न्यूज़। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी। पार्टी ने कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसके नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर गंभीर सवाल खड़े किए। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी एकता को लेकर जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।
संजय सिंह ने यह बयान उस बैठक से ठीक एक दिन पहले दिया, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों के बीच शनिवार को डिजिटल माध्यम से होनी है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कोई बैठक हुई? क्या गठबंधन को आगे बढ़ाने की कोई कोशिश हुई?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी अखिलेश यादव, कभी उद्धव ठाकरे और कभी ममता बनर्जी की आलोचना करती है। ऐसे में विपक्ष की एकता कैसे बनी रह सकती है?
गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को मैदान में उतारा था। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था और अब बिहार विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी।
गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को मैदान में उतारा था। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था और अब बिहार विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी।
उन्होंने कहा, “हमने पंजाब और गुजरात के उपचुनाव अपने दम पर लड़े और जीते। हमारी भूमिका हमेशा से एक मजबूत विपक्ष की रही है और हम संसद में जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते रहेंगे। ‘आप’ अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।”

