महिला की हत्या, लूटपाट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली, जनमुख न्यूज। पुलिस ने एक महिला की हत्या और लूटपाट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राम भाले को भगोड़ा घोषित किया गया था।इसने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वह अक्सर अपना ठिकाना और सिम कार्ड बदलता रहता था। पुलिस ने बताया कि सात मार्च, २००६ को पुलिस को दिल्ली के कालकाजी इलाके में हत्या और डकैती की सूचना मिली।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हमलावरों ने गुलशन कपूर (६०) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उनके गहने, नकदी और अन्य घरेलू कीमती सामान चुरा लिए थे।पुलिस के अनुसार उनके पति अनिल कपूर जब घर लौटे तो उन्हें अपनी पत्नी का शव मिला। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने कहा, जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें परिवार का पूर्व घरेलू सहायक सुरेश भी शामिल है। जिसने अंदरूनी जानकारी मुहैया कराई थी।

