अलर्ट: भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, यूपी में २९ लोगों की गई जान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, समेत ९ राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में भीषण कोहरा देखा गया। जिसके चलते रेल और हवाई यातायात पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इस बीच दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में पिछले ७२ घंटे में ठंड से २९ लोगों की मौत हुई है। पिछले २४ घंटे में ही ४ लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां १६ जिले में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में कई जिलों में बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।
उधर मध्य प्रदेश और राजस्थान के भी ३५ शहरों में तापमान १० डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के नागौर में तापमान २.५ डिग्री तक पहुंच गया। तो वहीं तमिलनाडु के उदगमंडलम (ऊटी) में एवलांच भी आया। यहां तापमान ० डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके कारण कंथल और थलाईकुंठा जैसे इलाकों में पाले की स्थिति है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण सड़कों पर कई फीट बर्फ जमी हुई है। श्रीनगर-लेह रोड, मुगल रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड बर्फबारी के कारण बंद हैं।
देश के १७ राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में बुधवार सुबह कुछ जगहों पर जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। इससे कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *