अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। संकल्प पत्र जारी करने के लिए अमित शाह दो दिनों की जम्मू कश्मीर दौरे पर भी है।संकल्प पत्र पार्टी के अमित शाह वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जम्मू के एक होटल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जारी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, जो विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसमें टिकट न मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन और दलबदल शामिल हैं।अपने दौरे के पहले दिन अमित शाह पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके बाद शाम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को अमित शाह जम्मू में भाजपा के अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगे, जहां उनका एक शहरी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।अमित शाह के जम्मू कश्मीर से संबंधित पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी है। वहीं भाजपा जम्मू जिले को बहुत महत्वपूर्ण मानती है, जिसमें ११ विधानसभा क्षेत्र हैं। २०१४ के चुनावों में पार्टी ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं, जिससे उसकी कुल संख्या २५ हो गई थी। अमित शाह के दौरे से पहले जम्मू और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दो प्रमुख स्थानों पर बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। इसमें चन्नी इलाके के एक होटल में स्थित भाजपा का मीडिया सेंटर भी शामिल है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *