अमिताभ बच्चन ने मराठी शब्द कचरा का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी

मनोरंजन,जनमुख न्यूज। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो में मराठी शब्द कचरा का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी है। बच्चन (८१) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सड़कों पर कूड़ा न फैलाने का संकल्प लिया।हालांकि उनके दोस्त और गायक सुदेश भोसले ने वीडियो में अभिनेता की एक गलती की ओर ध्यान दिलाया। इसके बाद अब अभिनेता ने एक और वीडियो पोस्ट साझा करके यही बात बताई और अपनी गलती के लिए माफी मांगी।पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक वीडियो बनाया था जिसमें उच्चारण गलत था ।इसलिए इसे ठीक कर दिया.. क्षमा करें। उन्होंने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा, नमस्ते, मैं अमिताभ बच्चन हूं। कुछ दिन पहले मैंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें कहा गया था कि मैं कूड़ा नहीं फैलाऊंगा।मैंने मराठी में भी यही बात कही थी और मराठी में मेरा उच्चारण थोड़ा गलत था। उन्होंने कहा, मराठी में कचरा शब्द का उच्चारण गलत है। मेरे मित्र सुदेश भोसले ने मुझे इस गलत उच्चारण के बारे में बताया। इसलिए मैं यह वीडियो बना रहा हूं। इस बार सही उच्चारण के साथ।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *