अनिल देशमुख पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख पर चुनाव से पहले हमला हुआ है। सोमवार की रात नागपुर जिले में अनिल देशमुख की कार पर पथराव किया गया है। इस हादसे में अनिल देशमुख घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए काटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया।इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के नेता अनिल देशमुख पर हुए हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि राजनीति और समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला चौंकाने वाला है। हमारी राजनीति या समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्सक्लूसिव पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की। अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट में कहा, ‘मैं अनिल देशमुख जी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करता हूं। लोकतांत्रिक समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

