यूजीसी क्रेडिट रेगुलेशन-2026 के समर्थन में उतरा अपना दल (कमेरावादी), गांव-गांव लगेगी ‘यूजीसी चौपाल’

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। देश में यूजीसी कानून-2026 को लेकर जारी बहस के बीच अब इसके समर्थन में राजनीतिक दल भी खुलकर सामने आने लगे हैं। Apna Dal (Kamerawadi) ने कानून को लागू करने के समर्थन में अभियान चलाने की घोषणा की है। पार्टी कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर ‘यूजीसी चौपाल’ आयोजित करेंगे और लोगों को नई गाइडलाइन के प्रावधानों व उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देंगे।
इसी क्रम में बुधवार को शहर के शास्त्री घाट पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपना दल (कमेरावादी) के साथ विभिन्न सामाजिक, छात्र-युवा संगठनों और आम नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले जनभावनाओं और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग University Grants Commission द्वारा प्रस्तावित यूजीसी क्रेडिट रेगुलेशन-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू करने की रही।
वक्ताओं का कहना था कि इस विनियमन के लागू होने से छात्रों को शैक्षणिक क्रेडिट प्रणाली का सीधा लाभ मिलेगा, शिक्षा व्यवस्था अधिक लचीली और प्रभावी बनेगी तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

