असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, विधानसभा चुनाव से पहले काशी आगमन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को काशी पहुंचे और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इससे पहले वे मिर्जापुर दौरे पर थे, जहां विंध्याचल धाम में विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद काशी आए।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात रहे।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि असम में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले वे धार्मिक दर्शन के उद्देश्य से काशी पहुंचे थे।

