Assembly Elections 2026: असम में सबसे ज्यादा मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी वोटिंग जारी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। असम, Kerala और Puducherry में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार असम: 59.63%, पुदुचेरी: 56.83%, केरल: 49.70% मतदान दर्ज किया गया। तीनों क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों, पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया। उनकी पत्नी ने इस चुनाव में जीत का भरोसा जताया।
कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने तिरुवनंतपुरम में वोट डालने के बाद कहा कि केरल में मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच है, जबकि भाजपा का कोई प्रभाव नहीं है।
असम में मतदान अधिकारी की मौत
असम के सोनितपुर जिले में तैनात मतदान अधिकारी देबेन होरो (45) मतदान से पहले अचेत पाए गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि मतदाताओं में उत्साह है और लोकतंत्र के इस पर्व में बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है।

