अरविंद केजरीवाल के बाद आज शपथ लेंगी आतिशी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रपति दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर चुके हैं। इसके बाद अब दिल्ली को एक नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। आम आदमी पार्टी आतिशी के नाम पर मोहर लगा चुकी है जिसके बाद २१ सितंबर की शाम को आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राष्ट्रपति पांच मंत्रियों की नियुक्ति की भी मंजूरी दे चुके हैं। राज भवन में सभी का शपथ ग्रहण २१ सितंबर की शाम को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शपथ रहा शाम ४.३० बजे हो सकता है।

