मनरेगा पर वार: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले—एक राजा वाला हिंदुस्तान चाहती है भाजपा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लाए गए ‘विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।
राहुल गांधी यह बयान कांग्रेस के प्रकोष्ठ रचनात्मक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा’ के दौरान दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा भारत बनाना चाहती है, जहां सारे फैसले एक ही राजा करे और आम जनता की आवाज दबा दी जाए।
उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों को रोजगार का अधिकार देने वाला कानून था। इस योजना के तहत हर गरीब परिवार को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी और इसमें मजदूरों की सीधी भागीदारी और आवाज शामिल थी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अब इस योजना को खत्म करना चाहते हैं, जिससे गरीबों और मजदूरों का हक छीना जा रहा है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों ने एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाया और कानून वापस करवाए। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष ने मजदूरों और गरीबों को भी संघर्ष का रास्ता दिखाया है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा आधुनिक भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा,
“मुझे पता है कि ये लोग डरपोक हैं। अगर हम सब एक साथ खड़े हो गए तो यह तय हम करेंगे कि योजना का नाम क्या होगा और वह कैसे चलेगी।”
उन्होंने साफ कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ गरीबों, मजदूरों और आम लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, तभी उनके अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *