आयुष मंत्री ने 67 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग कार्य का किया शिलान्यास

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड संख्या 31 शांति विहार कॉलोनी सेंट्रल जेल रोड में 67 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री +स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी का निरंतर विकास हो रहा है। हर गली, हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।
स्थानीय प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस दौरान जे.पी.सिंह, गौरव राठी, विवेक पांडे, कुलदीप त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, विक्रांत, सूरज सेठ, आशीष सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

