टीम इंडिया का बुरा हाल बेंगलुरु में न्यूजीलैंड ने भारत पर ढाया कहर

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा अंदाज में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के सामने बुरा हाल हुआ है। बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और एक के बाद एक करके सभी खिलाड़ी ४६ रनों पर ही आउट हो गई। जहां महज ३४ रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपने ६ विकेट गंवा दिए। भारत का अपने घर पर इतना बुरा हाल ५५ साल बाद हुआ है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और छठे ओलर से उनका विकेट गिरने का सिलसिला बंद ही नहीं हुआ। हालात ऐसे थे कि भारत ने १० रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। लंच तक विकेट की संख्या तीन से ६ हो गई। १९६९ के बाद भारतीय जमीन पर ये पहला मौका है जब भारत ने ३४ रन के स्कोर पर ६ विकेट खो दिए। ये भारत ६ विकेट पर दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।१९६९ में भारत ने सबसे छोटे स्कोर पर ६ विकेट खोए थे जब उन्होंने २७ रन बनाए थे। हैदाराबाद में खेले गए उस मैच में भी भारत का विपक्षी न्यूजीलैंड ही था।६ में से चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल सके। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ६३ गेंदे खेलते हुए टीम की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह महज १३ रन ही बना पाए।वहीं रोहित शर्मा १६ गेंदों में दो रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हुए। सभी ६ बल्लेबाज कीवी पेसर्स का शिकार बनें जिन्हें ओवरकास्ट कंडीशंस से काफी मदद मिल रही थी। लंच तक ऋषभ पंत १५ रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *