बदलापुर एनकाउंटर मेरा बेटा सड़क पार करने से डरता था वो चलती गाड़ी से कैसे भागेगा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने तब मार गिराया जब उसने एक अधिकारी का हथियार छीनकर उन पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि बदलापुर (ठाणे जिले) के एक स्कूल में चार साल की दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए २३ वर्षीय चौकीदार की सोमवार को ‘जवाबी गोलीबारी’ में मौत हो गई। अक्षय शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस बंदूक छीन ली और गोली चला दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को एक वाहन में ले जाया जा रहा था, जब उसने सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे की पिस्तौल छीन ली और हिरासत से भागने की कोशिश में उसे लेकर जा रही टीम पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें मोरे और दो अन्य घायल हो गए। घटना कथित तौर पर ठाणे जिले के मुंब्रा बाईपास के पास हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरोपी को उसकी पूर्व पत्नी द्वारा २०२१ में दर्ज किए गए यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए गठित क्राइम ब्रांच की एसआईटी द्वारा ठाणे ले जाया जा रहा था।दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसे राजनीति के तहत मारा गया। उसके पिता अन्ना शिंदे ने अपने बेटे की हत्या की जांच की मांग की। अक्षय की मां और चाचा ने आरोप लगाया कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल के प्रबंधन की साजिश थी। उन्होंने दावा किया कि अक्षय शिंदे ने अपने परिजनों से कहा था कि उसे हिरासत में पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है और उसने पैसे मांगने के लिए एक चिट भी भेजी थी। उसकी मां और चाचा ने पुलिस के बयान पर सवाल उठाया और कहा कि वह पुलिसकर्मी का हथियार नहीं छीन सकता। अक्षय शिंदे की मां ने पूछा मेरा बेटा पटाखे फोड़ने और सड़क पार करने से डरता था। वह पुलिसकर्मियों पर गोली कैसे चला सकता है?’महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल के शौचालय में दो चार वर्षीय लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत ने विवाद को जन्म दे दिया है, क्योंकि विपक्ष ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है। घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया, ‘मुख्य आरोपी की हत्या करके यह भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास हो सकता है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *