बहराइच हिंसा -जज के आवास पर आरोपियों की पेशी

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। बहराइच हिंसा का शुक्रवार को ६वां दिन है। एनकाउंटर में घायल सरफराज और तालिम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के बाहर का पहरा लगाया गया है। जिला मुख्यालय पर जगह-जगह फोर्स और फायर ब्रिगेड तैनात की गई है। सुबह १०:३० बजे पुलिस मेडिकल कॉलेज से दोनों आरोपियों को ले जाकर जज के आवास पर पेश किया।शुक्रवार सुबह महराजगंज बाजार में कुछ दुकानें खुलवाई । पुलिस और प्रशासन हालात को सामान्य करने में जुटा हुआ है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा अखिलेश यादव ने बहराइच मामले में एक शब्द नहीं बोला है। उनको मुस्लिम वोट चाहिए। उनके में हिंदू विरोध है।आज जुमे को देखते हुए रात में पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी भी रहीं हैं। खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। जगह-जगह खुफिया विभाग के जवानों को तैनात किया गया है।इधर हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली ने आरोपियों के एनकाउंटर के बाद वीडियो जारी किया। कहा-अभी हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ है। आरोपियों के पैर पर गोली मारी गई है। ये इंसाफ नहीं है।१३ अक्टूबर यानी रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में अब तक १५ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ६० आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

