शिव पार्वती को समर्पित भारत के 1000 साल पुराने मनकामेश्वर मंदिर में बाहरी प्रसाद पर लगा बैन

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश में मनकामेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के लड्डू में मिलावट का असर देश के अन्य मंदिरों पर भी देखने को मिल रहा है. तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में मिले एनिमल फेट की रिपोर्ट के बाद इस घटना ने बहुत से भक्तों का दिल तोड़ दिया। अब खबर के सामने आने के बाद भारत के कई मंदिरों ने प्रसाद को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मनकामेश्वर मंदिर में बाजार से खरीदे जाने वाले प्रसाद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन चिंताओं के जवाब में महंत दिव्यगिरि ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अनुरोध किया है कि भक्त मंदिर के गर्भगृह में अनुष्ठान के लिए केवल घर का बना प्रसाद या सूखे मेवे ही लेकर आएं। अधिसूचना के अनुसार, अब भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में अनुष्ठान के लिए घर का बना प्रसाद या सूखे मेवे लाने होंगे।तिरूपति लाडू विवाद के बाद मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यगिरि ने कहा मंदिर में बाहर से लाया गया प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा। भक्तों को अपने घर से तैयार प्रसाद या सूखे मेवे पुजारी को गर्भगृह में चढ़ाने के लिए देने चाहिए। यह व्यवस्था सोमवार (२३ सितंबर) सुबह से लागू हो जाएगी।’ मंदिर अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। बाजार से खरीदी गई मिठाइयां और अन्य प्रसंस्कृत वस्तुएं अब अनुष्ठानों के लिए अनुमति नहीं हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *