दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब और क्यों है अवकाश

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिसंबर माह में बैंकों 17 दिन अवकाश रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2024 के लिए बैंक अवकाश की नई सूची जारी की है। जिसमें कुल 17 छुट्टियां शामिल हैं। इन अवकाश में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण होने वाली बंदी के साथ ही, दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। वैसे खास बात यह है कि त्योहारों के चलते कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों या क्षेत्रों में लागू होंगी, जबकि अन्य छुट्टियां देशभर में मान्य रहेंगी। इसके अलावा, बैंक अवकाश के बावजूद ऑनलाइन वित्तीय सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, जिससे ग्राहक अपने बैंकिंग कार्यों को जारी रख सकते हैं।
रिजर्व बैंक के अनुसार, निम्नलिखित दिन बैंक बंद रहेंगे
- 3 दिसंबर, मंगलवार: सेंट प्रâांसिस जेवियर का पर्व (पणजी, गोवा)
- 12 दिसंबर, गुरुवार: पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा (शिलांग, मेघालय)
- 18 दिसंबर, बुधवार: यू सोसो थाम शिलांग की पुण्यतिथि
- 19 दिसंबर, गुरुवार: गोवा मुक्ति दिवस (पणजी)
- 24 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस की पूर्व संध्या (आइजोल, मिजोरम, कोहिमा, नागालैंड, शिलांग)
- 25 दिसंबर, बुधवार: क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
- 26 दिसंबर, गुरुवार: क्रिसमस उत्सव (आइजोल, कोहिमा, शिलांग)
- 27 दिसंबर, शुक्रवार: क्रिसमस उत्सव (कोहिमा)
- 30 दिसंबर, सोमवार: यू कियांग नांगबाह (शिलांग)
- 30 दिसंबर, मंगलवार: नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग (आइजोल, गंगटोक, सिक्किम)
इसके अलावा, दिसंबर के महीने में दो अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियां हैं जो सभी बैंकों के लिए लागू होंगी: - दूसरा शनिवार, १४ दिसंबर
- चौथा शनिवार, २८ दिसंबर
इसके अलावा, दिसंबर महीने में कुल पांच रविवार (१, ८, १५, २२ और २९ दिसंबर) भी बैंक अवकाश के दिन होंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
हालांकि बैंकों में अवकाश रहेगा, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इससे ग्राहकों को छुट्टियों के दौरान भी अपने बैंकिंग कार्य जैसे ट्रांजैक्शन, बिल भुगतान, खाता विवरण चेक करना आदि करने में कोई समस्या नहीं होगी।

