भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी पर भड़के अधिवक्ता, महिला समाज के अपमान का आरोप

मथुरा,जनमुख न्यूज़। वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिला समाज को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। शुक्रवार को कचहरी के गेट नंबर दो और तीन पर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि भागवताचार्य की टिप्पणी ने न केवल महिला अधिवक्ताओं, बल्कि पूरे महिला समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी भारतीय नारी के पूरे जीवन और संस्कारों पर कलंक के समान है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कोर्ट में अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दायर किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिला अधिवक्ताओं का गुस्सा साफ झलक रहा था।

प्रदर्शन में पूजा शर्मा, सौम्या शुक्ला, भावना सैंगर, गुंजन यादव, अनीता राघव, सोनी वर्मा, गौरी अग्रवाल, इंदु चौरसिया, आरती भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष अधिवक्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में ऐसी टिप्पणियों को निंदनीय बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *