टी20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा फैसला: बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड को ग्रुप C में मिली एंट्री

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले चला आ रहा बांग्लादेश को लेकर विवाद आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल करने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही आईसीसी ने टूर्नामेंट का अपडेटेड कार्यक्रम भी जारी किया, जिसके अनुसार स्कॉटलैंड भारत में कुल चार मुकाबले खेलेगा।
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसकी संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा।
आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि भारत में बांग्लादेश टीम के लिए किसी भी तरह का कोई विश्वसनीय या सत्यापित सुरक्षा खतरा सामने नहीं आया है। अपने आधिकारिक बयान में आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में कम समय बचा है और ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है।
टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल आठ स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारत में पांच स्थानों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद—में मैच आयोजित होंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम और एस स्पोर्ट्स क्लब, जबकि कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे।
पिछली बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें होंगी। ग्रुप चरण के बाद सुपर-8 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जहां से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *