आमने- सामने से टकराई बाइक दो युवकों की मौत

आगरा, जनमुख न्यूज। आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अरनोटा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास बुधवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता चलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइकों की गति ६० से ७० किलोमीटर प्रति घंटा थी।हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। बाह के किंदरपुरा निवासी अशोक किसान हैं। उनका बेटा दुर्गेश (२५) बाइक लेकर घर से निकला था। परिजन के मुताबिक, वह किसी काम से घर निकला था। बसई अरेला के गांव बीधापुरा निवासी रामदास का बेटा दिनेश (२८) बाइक से बाजार जा रहा था।

