भाजपा नेता ने की दरिंदगी: महिला को अकेली देख की हैवानियत

कानपुर ,जनमुख न्यूज। भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी के खिलाफ यूपी के औरैया जिले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने जबरन दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।बृहस्पतिवार की दोपहर १० महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लिखवाया कि वह महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए एक महिला संगठन चलाती है। नवंबर २०२१ में एक सामाजिक कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी से मुलाकात हुई।उन्होंने संगठन संचालन में सहयोग की बात कहते हुए अपना ब्रह्मनगर स्थित मकान रहने व संगठन के कार्यालय संचालन के लिए दिया। वादिनी की बहन अपनी पुत्रियों के साथ रहती थी। फरवरी २०२२ की रात वादिनी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के कारण वह शांत रही। आरोप है कि सुबह आठ बजे जब वह कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी भाजपा नेता ने उसकी बहन को बुरी नीयत से कमरे में खींचने लगा।

