दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या

पटना, जनमुख न्यूज। पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुन्ना शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के बेटे का रविवार को छेका कार्यक्रम था। सोमवार की अहले सुबह अपने परिवार को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा सोने के चेन छिनने के क्रम में उन्हें गोली मार दी गई। मौके पर ही मुन्ना शर्मा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को मुन्ना शर्मा जी के घर पर उनके बेटा का छेका कार्यक्रम हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपने परिवार के लोगों को ऑटो पर छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास पहुंचे थे। ऑटो से छोड़ने के बाद वह मंदिर के नजदीक वह बैठ गए। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से तीन अपराधी उनके पास पहुंचे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक अपराधी उनके गले का सोने का चेन छीन लिया और फिर तीनों अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इधर, मॉर्निंग वॉक करने निकले कुछ लोगों के द्वारा जब यह देखा गया तो मुन्ना शर्मा को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *