भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नबीन 19 जनवरी को करेंगे नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन अगले सप्ताह 19 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 20 जनवरी को उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन को बीते वर्ष 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य नेता के मैदान में उतरने की संभावना बेहद कम है, ऐसे में उनका निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भाजपा मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। यदि केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया के लिए पार्टी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण जिम्मेदारी संभालेंगे।
बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन सेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पहले सेट पर 20 से अधिक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे। दूसरे सेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। तीसरे सेट में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर हाल ही में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक भी हुई, जिसमें नितिन नबीन के अलावा बी.एल. संतोष, सुनील बंसल, अरुण सिंह और तरुण चुघ शामिल रहे।
गौरतलब है कि बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को दिसंबर में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के महीनों में वे तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *