भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन के अगले दिन टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़

बरेली, जनमुख न्यूज़। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित बैठक समाप्त होने के बाद एक दुखद घटना सामने आई। बैठक के बाद पंडाल में भोजन करने के दौरान भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने पर सहयोगियों ने उन्हें तुरंत मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में विधायक ने अंतिम सांस ले ली।
बताया जा रहा है कि भोजन के दौरान विधायक को घबराहट महसूस हुई और वह पंडाल से बाहर आ गए। इसके बाद वह सर्किट हाउस के एक कक्ष में कुछ देर के लिए लेट गए। स्थिति गंभीर होती देख उनके ड्राइवर और गनर उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के समय सर्किट हाउस में मौजूद मंत्री और अधिकारी विधायक की बिगड़ती तबीयत से अनजान थे। भोजन के बाद अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे।
प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक थे और पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के निवासी थे। वह फरीदपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। जानकारी के अनुसार, बैठक के बाद उन्होंने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन किया था।
प्रो. श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। उन्होंने एक दिन पहले ही परिवार के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के अगले ही दिन उनके आकस्मिक निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार में उनकी पत्नी मंजूलता, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी शिल्पा ग्वाल बरेली में रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समर्थक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *