भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी बगावत पर उतरे

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मुंबई उत्तरी क्षेत्र के दो बार के सांसद गोपाल शेट्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी की गयी उम्मीदवारों की चौथी सूची में अपना नाम नहीं होने के बाद सोमवार को कहा कि वह बोरिवली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शेट्टी ने २०१४ और २०१९ में मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से चार लाख से ज्यादा के अंतर से जीत चुनाव जीता था लेकिन उन्हें २०२४ के आम चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बार लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष गोयल इस सीट से विजयी रहे जो अब केंद्रीय मंत्री हैं।मुंबई उत्तरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शेट्टी २००४ और २००९ में बोरिवली से विधायक रहे थे। वह कई साल तक इस क्षेत्र से पार्षद भी रहे। अपनी चौथी सूची में भाजपा ने संजय उपाध्याय को बोरिवली सेउम्मीदवार घोषित किया है। असंतुष्ट नजर आ रहे शेट्टी ने कहा कि वह मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शेट्टी ने कहा मैं बहुत लंबे समय से पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं। आज मैं चार भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने में मदद करने गया था। लेकिन जब सूची घोषित हुई तो मुझे यह देखकर निराशा हुई कि मुझे टिकट नहीं दिया गया। मुद्दा यह नहीं है कि मुझे टिकट नहीं दिया गया, मुद्दा यह है कि उम्मीदवार बोरिवली का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता होना चाहिए था।उन्होंने कहा मेरे समर्थक ३५ साल से मेरे साथ खड़े हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी बात सुनिए (और चुनाव लड़िए)। पहले २०१४ में विनोद तावड़े ने यहां से चुनाव लड़ा, फिर २०१९ में सुनील राणे ने। इस बार मुंबई उत्तर से लोकसभा का टिकट पीयूष गोयल को दिया गया। उपाध्याय के नामांकन के साथ ऐसा चौथी बार हो रहा है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *