भाजपा -कांगे्रस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, बीजेपी सांसद घायल, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। संसद में डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर सत्ता पर और विपक्ष के बीच छिड़ा घमासान विरोध प्रदर्शन और आरोप- प्रत्यारोप के बाद अब धक्का- मुक्की तक पहुंच गया। आज संसद में विपक्षी सांसद नीले कपड़ों में संसद पहुंचे और उन्होंने संसद के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद संसद की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के चलते दोपहर तक के लिए स्थगित हो गई। विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह से माफी या उनकी बर्खास्त की मांग कर रहा है। बताया जाता है कि इस बीच विपक्षी सदस्य जब संसद भवन के अंदर मकर द्वार से प्रवेश कर रहे थे तो संसद के द्वार की सीढ़िया पर खड़े बीजेपी सांसदों के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई जिसमें बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी चोटिल भी हो गए। प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिरा जिसकी वजह से वह चोटिल हो गए। इस बारे में राहुल गांधी ने भी सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद विपक्षी सांसदों को संसद के अंदर नहीं जाने दे रहे थे जिसके चलते यह घटना हुई।
बताया जाता है कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में मार्च निकाला। जवाब में भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संसद भवन के मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की की भी नौबत आई। इस बीच प्रताप सारंगी चोटिल देखे गए। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए। इसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल और अन्य भाजपा नेता पार्टी सांसद प्रताप सारंगी को देखने आरएमएल अस्पताल पहुंचे हैं।
मामले में जब लोकसभा में विपक्ष के नेता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ। हां, ऐसा हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया। प्रियंका गांधी को भी धक्का दिया गया। हालांकि, धक्का-मुक्की से हम प्रभावित नहीं हुए। यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और आंबेडकर की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *