दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीवारों पहली सूची, बड़े चेहरों पर लगाया दांव

नई दिल्ली जनमुख न्यूज़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के बड़े चेहरों के साथ-साथ दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी दांव लगाया गया है।
दिल्ली भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और पूर्व कांग्रेस मंत्री राजकुमार चौहान को मंगोलपुरी से टिकट दिया गया है।
भाजपा ने पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को आप सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के पूर्व पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा है, जिससे इन सीटों पर हाई-वोल्टेज, त्रिकोणीय लड़ाई की स्थिति बन गई है।
भाजपा की पहली सूची में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और पूर्व कांग्रेस मंत्री राजकुमार चौहान को मंगोलपुरी से टिकट दिया गया है। ये दोनों 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वे दिवंगत शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे।
पूर्व आप मंत्री कैलाश गहलोत, जो पूर्ववर्ती केजरीवाल मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य थे, जो पिछले नवंबर में भाजपा में शामिल हो गए थे, उन्हें बिजवासन से मैदान में उतारा गया है। आप के छतरपुर से पूर्व विधायक करतार सिंह तंवर को इसी सीट से टिकट दिया गया है और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, जो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, को मालवीय नगर से टिकट दिया गया है।

