भाजपा दरार वादी पार्टी, संभल में अधिकारियों के जरिए करायी हिंसा- अखिलेश

लखनऊ, जनमुख न्यूज। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष संभल हिंसा को लेकर अपनी रिपोर्ट मीडिया के समक्ष रखी। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने संभल में जानबूझकर अफसरों के माध्यम से हिंसा करवाई और मासूम लोगों पर अत्याचार किया। सपा का प्रतिनिधिमंडल जब संभल गया तो उसे रोका गया। वहां जाने नहीं दिया गया। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के माध्यम का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा दरार वादी पार्टी है। इन लोगों का इंसानों के जीवन से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा हृदयहीन पार्टी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दो पहिये हैं एक अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। ये लोग भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने के लिए प्रदेश में जगह-जगह हिंसा कर रहे हैं। अधिकारी अन्याय की सभी सीमाओं को पार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यूपी में हर दिन ५० हजार गायें काटी जा रही हैं और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के यही विधायक कह रहे हैं कि आज अगर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री न होता तो वो सीएम आवास में घुस जाते…। मैं यही कहूंगा कि योगी आदित्यनाथ भाजपा के नहीं हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि वो आएं और सीएम आवास में घुस जाएं।
पत्रकार वार्ता में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद का सर्वे कराने को लेकर जानबूझकर तनाव पैदा किया। सर्वे करने जाने वाली टीम में भाजपा के लोग शामिल थे और जब विवाद बढ़ गया तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि सीधे गोली चला दी गई। इस घटना से प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *