14 दिसंबर को बीजेपी को मिलेगा नया यूपी अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश भाजपा को 14 दिसंबर को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची सार्वजनिक की गई और चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिक घोषणाएं भी कर दी गईं।
नामांकन कार्यक्रम
13 दिसंबर दोपहर 2 से 3 बजे: प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन
13 दिसंबर शाम 4 से 5 बजे: नामांकन वापसी
14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसी दिन मतदान भी होगा।
प्रस्तावक बन सकते हैं सीएम योगी
प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को सबसे बड़ा मानदंड बनाया है।

