बीएमसी धन जुटाने के लिए भूखंड नीलामी कर रही है : आदित्य ठाकरे

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुंबई नगर निगम ने धन जुटाने और एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा महानगर की लूट की भरपाई के लिए तीन भूखंडों की नीलामी करने का फैसला किया है।ठाकरे ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (जो अब एक प्रशासक द्वारा चलाया जा रहा है) ने छत्रपति शिवाजी महाराज मंडी (बाजार), बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बीईएसटी) मालाबार हिल रिसीविंग स्टेशन और वर्ली अस्फाल्ट प्लांट की नीलामी करने का फैसला किया है।उन्होंने आरोप लगाया, एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा अपने पसंदीदा बिल्डर और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए मुंबई को बेचा जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि महा विकास आघाडी सरकार के सत्ता में आने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *