बॉडी बिल्डर को मारी पांच गोली, दिल्ली में बेखौफ बदमाश

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक १३ में दोस्तों के साथ पार्क में आग सेंक रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। रवि नाम के युवक को पांच गोली मारी गई हैं। उसकी हालत गंभीर है। उसका मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात १२.३० बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक है। रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है।जानकारी के मुताबिक, रवि एक पार्क में दोस्तों के साथ बैठकर आग सेंक रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि घायल हो गया। उसे पांच गोली लगी हैं। गंभीर हालत में रवि को मैक्स असपताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस यह मान कर चल रही है कि आपसी रंजिश में रवि को गोली मारी गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं : केजरीवाल
त्रिलोकपुर में युवक पर जानलेवा हमले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियाँ चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *