जम्मू कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी बीएसएफ की बस

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। जम्मू कश्मीर में मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और ३२ अन्य घायल हो गए। बस में सवार ३५ बीएसएफ जवानों में से छह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में चालक भी घायल हो गया। बस चुनाव के दूसरे चरण के लिए जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों की सहायता के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बडगाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत २५ सितंबर को और तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को पहले चरण का विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रहा और करीब ५९ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अनुच्छेद ३७० के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे पहले विधानसभा चुनाव में पहले चरण में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *