मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में इमारत का स्लैब ढहा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में बृहस्पतिवार को एक पांच मंजिला इमारत में कई मंजिलों के स्लैब गिरने से ३६ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने जय जानकारी दी।एक अधिकारी ने कहा, मौलाना शौकत अली रोड पर शालीमार होटल के पास स्थित यूनाइटेड चैंबर्स बिल्डिंग में सुबह १०.१८ बजे हुई इस घटना में दूसरी मंजिल का एक हिस्सा पहली मंजिल पर गिर गया। जबकि पहली मंजिल का एक हिस्सा भूतल पर गिर गया।उन्होंने बताया कि सागर शिवाजी निकम नामक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला गया और उसे निकटवर्ती जेजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत अभियान अग्निशमन विभाग, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम, पुलिस, स्थानीय वार्ड कार्यालय और ‘१०८’ एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों द्वारा चलाया गया।इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि इमारत चार मंजिला थी। इसमें लोग रहते भी हैं और व्यावसायिक इकाइयां भी थीं और डेढ़ साल पहले सरकारी म्हाडा ने इसकी मरम्मत की थी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *