पहड़िया सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 12 आढ़तियों के निर्माण ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। पूर्वांचल की सबसे बड़ी सब्जी मंडी पहड़िया में मंगलवार को मंडी प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मंडी परिसर में दुकानों के पीछे किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में सी-क्लास की दुकानों में कारोबार कर रहे करीब 12 आढ़तियों ने अपनी दुकानों के पीछे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। इस संबंध में पहले मंडी उपनिदेशक प्रशासन संजय कुमार सिंह ने आढ़तियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया।
इसके बाद मंगलवार को मंडी सभापति व एडीएम सिटी आलोक वर्मा, मंडी उपनिदेशक प्रशासन संजय कुमार सिंह और मंडी सचिव विपुल कुमार भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *