पिकअप से टकराई कार ,एक की मौत 10 घायल

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बाजार और जयपुरिया स्कूल के बीच मंगलवार की देर रात लगभग १०.४५ बजे गन्ना लदी ट्राली और पिकअप की टक्कर हो गई। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि १० लोग इसमें घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के लगभग २० से २५ की संख्या में लोग एक पिकअप के जरिए आजमगढ़ और अकबरपुर जनपद की सीमा पर लगने वाले गोविंद साहब मेले में गए थे। देर रात वह पिकअप से वापस मऊ जा रहे थे। कंधरापुर थाने और जयपुरिया स्कूल के बीच मंदुरी की तरफ से एक गन्ना लदी ट्रैक्टर और ट्राली आजमगढ़ की तरफ आ रही थी।तभी पीछे से आ रही तीव्र गति पिकअप ने गन्ना लदी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार १० से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पिकअप सवार मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़े-
चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे Read more

पत्रकार उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का १११४वाँ दिन

जौनपुर, जनमुख न्यूज। सत्याग्रह आन्दोलन के १११४वें दिन पत्रकार उत्पीडन भ्रष्टाचार जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला Read more

एक लाख के ईनामी का एनकाउंटर, नेता प्रतिपक्ष घर पहुंचे

पूर्वांचल,जनमुख न्यूज। जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय Read more

बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना,की नारेबाजी

पूर्वाचल, जनमुख न्यूज।बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *