कार चालक हुआ बेहोश, सड़क किनारे ढाबे में घुसी कार, तीन घायल

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोडेली कस्बे में एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसी जिससे वहां खाना खा रहे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक कुछ सेकंड के लिए बेहोश हो गया और इसके कारण यह दुर्घटना हुई। बोडेली के पुलिस निरीक्षक डी एस वढेर ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब १०:३५ बजे हुई, लेकिन अभी तक इस सिलसिले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि ढाबा मालिक और घायल ग्राहकों ने औपचारिक रूप से शिकायत देने से इनकार कर दिया है। यह दुर्घटना एक अस्थायी ढांचे में स्थित भोजनालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *