मिड-डे मील खाने में मिला गिरगिट, फिर भी बच्चों को परोस दिया खाना: ८४ बच्चे बीमार

लखीसराय,(बिहार) जनमुख न्यूज। बिहार के लखीसराय में मिड-डे मील खाने से ८४ बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आयी है। यह घटना सोमवार को पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया की बतायी जा रही है जहां बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़ा मिलने के बावजूद रसोई कर्मियों ने उसे निकालकर परोस दिया। आठवीं की छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि खाने में गिरगिट मिला। इसको खाने के बाद सभी बच्चे बीमार हो गए। शिक्षक अजय सर ने कहा कि किसी को मत बताना। तब मैंने कहा कि हम मर जाएंगे तो आप कुछ करेंगे क्या। फिर सर ने कहा कि घर चले जाओ, वहां जाकर खाना खा लेना। वहीं, बीमार बच्ची नंदनी कुमारी ने कहा कि स्कूल में खाना खाए थे। उसके बाद तबीयत बिगड़ गई। एक छात्र ने कहा कि खाना खाने के बाद सिर में दर्द होने लगा। सब्जी में गिरगिट गिर गया था।
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी बीमार पड़े बच्चों के सेहत की जांच की। जांच में १० बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले। अन्य बच्चों में घबराहट देखी गई। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी यदुवंश राम के अनुसार बच्चों ने दोपहर १२ बजे भोजन किया था। उन्होंने देर से बीमार पड़ने की सूचना पर आश्चर्य जताया। डॉक्टरों का कहना है कि १० बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना उन्हें मिली, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर अस्पताल और पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेजकर ८४ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे की हालत में सुधार है, कोई चिंता की बात नही है। मामले की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। दोषी लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *