चंपई सोरेन का भाजपा में जाना तय, हिमंत बिश्व शर्मा ने लगाई मुहर

नई दिल्ली (जनमुख न्यूज़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का भाजपा में जाना फाइनल हो गया है। इस बात की जानकारी झारखंड बीजेपी के प्रभारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने दी है। विश्व शर्मा के अनुसार 30अगस्त को सोरेन भाजपा का दामन थामेंगे। चंपई सोरेन फाइनल बातचीत के लिए इन दिनों दिल्ली में।

