झारखंड के संथाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे : चंपई

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा हड़पी गई।जमीन वापस लेने का समय आ गया है।हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता सोरेन की इस टिप्पणी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी में कमी आने की चेतावनी दी थी।उन्होंने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों को ’’समर्थन’’ देकर खतरनाक वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था।पाकुड़ के शाहरकोल पंचायत के अंतर्गत गोकुलपुर हाट मैदान में आदिवासी समाजकी सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा हम किसी भी घुसपैठिए को अपनी जमीन पर रहने नहीं देंगे, जहां हमारे पूर्वज पैदा हुए और अपनी संपत्ति व स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से लड़े। हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे और अपनी जमीन वापस लेंगे। सोरेन ने तिलका मांझी, वीर सिदो कान्हू, चंड भैरव और फूला झानो जैसे महापुरूषों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी थी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *