गर्मियों में बदले अपनी लाइफस्टाइल, बीमारियों से रहें दूर

तापमान बढ़ने लगा है। अप्रैल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है। तापमान बढ़ता है तो लू, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या भी जन्म ले लेती है। इस दौरान खुद की केयर करना काफी जरुरी है। स्वस्थ और एनर्जेटिक बने रहने के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं गर्मियों में खुद को फिट और एक्टिव कैसे रखें।
गर्मी में इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के उपाय
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप खूब पानी और प्रâेश जूस या छाछ का सेवन कर सकते हैं।
- गर्मी के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित रुप से हाथ धोएं।
- हल्का, ताजा और पाचन को दुरुस्त रखने वाले भोजन का सेवन करें, बासी खाना न खाएं।
- गर्मी में लाइट वेट और आरामदायक सूती कपड़े पहनें।
- घर से निकालते समय टोपी और सनस्क्रीन का यूज करें।
- मच्छरों से बचाव करना काफी जरुरी है। मच्छरों से बचने के लिए सफाई रखें।
- रोजाना एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाएं।
- इस दौरान आंखों को इंफेक्शन ज्यादा फैलता है। इसलिए गंदे हाथों से आंखों न छुएं।
- दूषित पानी और खुले में रखे खाने से बचें।
- लू से बचने के लिए आप छाछ, आम पन्ना और नींबू पानी पिएं।

